सरायकेला: रापचा मोड़ पर बालू लदे हाइवा और LPT में जोरदार टक्कर, एक ही दिशा में जा रहे थे दोनों वाहन

सरायकेला: रापचा मोड़ पर बालू लदे हाइवा और LPT में जोरदार टक्कर, एक ही दिशा में जा रहे थे दोनों वाहन

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा मोड़ पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पावर ग्रिड के सामने बालू लदे हाइवा और एलटी 407 (LPT) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा हाइवा मुख्य सड़क से बाईं ओर सर्विस रोड में मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही LPT सीधे उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि LPT का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों की मदद की। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर आवागमन सामान्य कराया।

फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *