पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज रांची पहुंचे…. इस बैठक की अध्यक्षता कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे….रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के बीच बंटवारे से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए बैठक अहम है। बिहार और झारखंड के बीच संपत्ति बंटवारे पर भी चर्चा होगी और सहमति बनाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी….
बिहार में राहुल गांधी के दौरे पर भी सम्राट चौधरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच जाकर जवाब देना चाहिए। अगर झारखंड में यूपीए की सरकार बनी थी, तो उनके नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए था। चुनाव आयोग तय करेगा कि आगे क्या होगा।
