समुद्र में 22 भारतीय सहित ऑयल टैंकर हुआ लापता, जानिए कहा हुई ये घटना 

oil-tanker-goes-missing-near-west-africa 070823-N-7883G-006 PACIFIC OCEAN (Aug. 23, 2007) - USS Curtis Wilbur (DDG 54) transits behind USS Kitty Hawk (CV 63) during an air power demonstration in the Pacific. Sailors aboard Kitty Hawk, USS Cowpens (CG 63), USS Mustin (DDG 89), USS Curtis Wilbur, and USNS Pecos (T-AO 197) were able to view the air power demonstration, which included numerous flight maneuvers and a flyby. U.S. Navy photo by Mass Communication Specialist Seaman Kyle D. Gahlau (RELEASED)

नई दिल्ली : पश्चिमी अफ्रीका में बेनिन कोस्ट के पास एक ऑयल टैंकर लापता हो गया। इस पर 22 भारतीय सवार थे। ये इलाका समुद्री डाकुओं के प्रभाव वाला है। डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग ने रविवार को कहा कि शिप से किसी भी तरह का कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया, “अभी तक फिरौती के लिए किसी भी तरह की कॉल किए जाने की खबर नहीं मिली है।”

हो सकता है फिरौती के लिए हुआ अपहरण- अफसर 

डायरेक्टर जनरल शिपिंग ने बताया, “इस इलाके का इतिहास समुद्री डकैती से जुड़ा रहा है। हो सकता है कि ये मामला भी डकैती से जुड़ा हो। जहाज से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है और ना ही हमें ये मालूम है कि फिरौती के लिए किसी तरह की कॉल की गई है या नहीं।”

एक महीने के भीतर दूसरा मामला 

जनवरी में बेनिन कोस्ट पर एमटी बैरेट नाम की शिप जनवरी में लापता हुई थी। कुछ दिनों बाद ये साफ हो गया कि शिप को फिरौती के लिए हाईजैक किया गया था। इस शिप पर 22 क्रू मेंबर थे और इनमें ज्यादातर भारतीय थे। रिपोर्ट्स मिली थीं कि इन्हें फिरौती मिलने के बाद छोड़ा गया था।

MEA ने क्या जानकारी दी? 

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर के स्पोक्सपर्सन रवीश कुमार ने ट्वीट किया था, “मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का एक व्यापारी जहाज मरीन एक्सप्रेस कोस्ट ऑफ बेनिन में लापता हो गया है। इस पर 22 भारतीय सवार थे। नाईजीरिया में भारतीय मिशन अधिकारियों के संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। हमारा मिशन अबुजा (नाईजीरिया) में अधिकारियों के संपर्क में रहना है ताकि उनसे शिप का पता लगाने में मदद मिल सके। 24 घंटे की हेल्पलाइन खोली गई है ताकि लापता लोगों के बारे में जानकारी दी जा सके। हेल्पलाइन नंबर +234-9070343860 है। हम अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *