fake twitter handle of sara

सचिन की बेटी का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने वाला गिरफ्तार, कर रहा था ये काम 

ख़बर

मुंबई : सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाने के केस में मुंबई पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अरेस्ट किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि यह मामला 2017 का है। इसी शख्स ने सारा के नाम का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर एनसीपी नेता शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मामला सामने आने के बाद सचिन तेंडुलकर ने नाराजगी जताई थी। बाद में साइबर पुलिस में एक शिकायत भी की थी।

कौन है ये शख्स? 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नितिन सिशोदे (39) है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसे अंधेरी के लोकसरिता अपार्टमेंट से अरेस्ट किया गया।

मामला क्या है? 

साइबर पुलिस का कहना है कि यह केस 9 अक्टूबर 2017 का है। नितिन ने ट्विटर पर सारा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था। गूगल से सारा का फोटो डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल भी किया था। इसी फर्जी अकाउंट से बाद में नितिन ने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी किए थे। जब पोस्ट किए जा रहे थे तब सारा लंदन में थीं। इसी वजह से सचिन के पीए ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी।

कैसे अरेस्ट हुआ आरोपी? 

साइबर पुलिस ने बताया कि फर्जी ट्विटर अकाउंट मोबाइल नंबर से बनाया गया था। मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए उसका आईएमईआई नंबर का पता लगाया गया।

बाद में पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल यानी आईपी अड्रेस भी लोकेट कर लिया, जिसके जरिए पुलिस नितिन के घर पहुंची।

पुलिस कस्टडी में भेजा गया नितिन 

नितिन को बुधवार को आरोपी को किला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में नितिन के वकील अजय दुबे ने कहा कि वह (नितिन) निर्दोष है। किसी और ने सारा का ट्विटर अकाउंट बनाया होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नितिन को 9 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *