गावां थाना क्षेत्र के पटना निवासी दिनेश पंडित उर्फ बूंदी की 28 वर्षीय नीलम देवी का शव गुरुवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला है। मृतका के मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं गावां पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है। साथ ही आगे की कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी देते हुए मृतका की बहन ने बताया कि मौत से पूर्व उनकी बहन अपनी मां को सुबह 10 बजे फोन कर घर बुला रही थी। लेकिन घर में मां और पिता के अलावा कोई नहीं होने से उन्होंने अगले दिन सुबह आने की बात कही। जिसके बाद मृतका के भैंसुर डोमी पंडित मृत महिला की मां को फोन कर उनकी बेटी के फांसी लगा लिए जाने की सूचना दिए। जिसके पश्चात जब वे सभी नीलम के ससुराल पहुंचे तो उन्होने देखा की नीलम का पति उनकी बेटी को फांसी लगा कर अपने तीनों बच्चों को लेकर डोमी पंडित के घर में था। वहीं नीलम का शव तीन दरवाजा के अंदर कमरे में था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के जगह बाहर से बंद था। साथ ही उन्होंने बताया कि नीलम का पति पैसा नही कमाता था, और अगर थोड़ा बहुत कमाता भी तो उसे जुआ खेलने में बर्बाद कर देता था। जिसे लेकर पति पत्नी में अनबन होते रहता था। मृतका अपने तीन बच्चे के भविष्य को लेकर हमेशा नीलम का झगड़ा उसके पति से होते रहता था। उन्हे पूरा यकीन है कि नीलम का हत्या किया गया है। क्योंकि शव हवा में झूलने के जगह जमीन से सटा हुआ था।
Breaking News
- December 6, 2024 दिल्ली में सरकार के खिलाफ NSUI के प्रदर्शन में वरुण चौधरी और राजवर्धन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- December 29, 2023 नीतीश कुमार दोबारा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललन सिंह ने पेश किया इस्तीफा !
- December 29, 2023 हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासी दलितों को दी नव वर्ष की सौगात, 50 साल में ही मिलेगा पेंशन का लाभ।
- December 29, 2023 बोध गया में दलाई लामा का तीन दिवसीय विशेष शैक्षणिक सत्र।
- December 28, 2023 रामोत्सव 2024: अयोध्या में लग्जरी टेंट सिटी का आयोजन।