मुंबई में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। एक फूलों से सजे ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। ट्रक में उनके शरीर के साथ बोनी कपूर,अर्जुन कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्धन कपूर जान्हवी कपूर, अमर सिंह और मोहित मरवाह मौजूद हैं। उनकी बेटी जाह्नवी मां के सिर के पास खड़ी हैं और लगातार रो रही हैं।
2.50PM: डेढ़ घंटे लगेंगे श्मशान घाट पहुंचने में
2.45PM: कोकिला बेन हॉस्पिटल से गुजर रही है यात्रा
2.40PM: भारी भीड़ चल रही है ट्रक के साथ
2.30PM: सेल्फी और तस्वीर ले रहे हैं उनके फैंस
2.20PM पुलिस ने जुहू में बढ़ाया सुरक्षा इंतजाम
2.25PM: 20 की स्पीड से चल रहा है उनका ट्रक
2.11PM: श्रीदेवी के साथ बोनी, अर्जुन और खुशी ट्रक पर मौजूद
2.10PM: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू
1.50 PM: महाराष्ट्र पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को दी अंतिम विदाई
तिरंगे में लिपटा शरीर…
श्रीदेवी को लाल बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसके बाद उन्हें तिरंगे से लपेटा गया।
राजकीय सम्मान…
पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
यहां होगा अंतिम संस्कार…
दोपहर 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होगी।
बता दें कि श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए बुधवार सुबह से ही सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में बॉलीवुड हस्तियों का तांता लगना शुरू हो गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, जया बच्चन, हेमा मालिनी, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, सुभाष घई, जैकलीन फर्नांडिस और अजय देवगन-काजोल जैसी दिग्गज हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची।