झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाथरूम में फिसलकर गिरने से उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में रेफर किया गया।
इस बीच, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार रामदास सोरेन की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिक्षा मंत्री के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। डॉ. अंसारी खुद उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं और डॉक्टरों की टीम से नियमित संपर्क में हैं।

