मुंबई : शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में हर रोज किसी न किसी सेलेब्स के शादी करने की खबर लगातार आ रही है। अब इसी बीच सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की शादी के बारे में चर्चा हो रही है। जिसके चलते हाल ही में सोनम से मीडिया ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए सवाल किए। जिसके चलते सोनम ने कहा कि, “मैं यहां 10 सालों से इंडस्ट्री में बनी हुई हूं। अच्छा होगा आप मुझसे प्रोफेशनल सवाल करें, पर्सनल नहीं।”
बता दे कि, सोनम को प्रोटेक्ट करने के लिए उनकी पीआरटीम वहां मौजूद थी। गौरतलब है कि, सोनम कपूर और उनके ख़ास दोस्त आनंद आहूजा के इस वर्ष अप्रैल में शादी करने की चर्चा चल रही थी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, सोनम और आनंद की शादी को काफी प्राइवेट रखा जाएगा। वही सूत्रों की माने तो फंक्शन में करीब 300 लोग शामिल होंगे।
बीते दिनों एक इंटरव्यू में सोनम ने अपने बयान में कहा था कि, “शादी से दो परिवारों के सदस्य और दोस्त एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। मुझे शादी की तैयारियां करना और दुल्हन के लिबास में सजना बेहद पसंद है। शादी के लिए मेरे पेरैंट्स को मैं रोल मॉडल के तौर पर देखती हूं। वे मेरे लिए आइडल कपल हैं।” बता दे कि, सोनम बहुत ही जल्द फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका आप्टे भी है।