वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का दूसरा चरण शुरू,रांची से दिल्ली तक शौर्य और एकता का दिया संदेशरांची।

वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का दूसरा चरण शुरू,
रांची से दिल्ली तक शौर्य और एकता का दिया संदेश
रांची।
झारखंड के महान जनजातीय नायक धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की स्मृति को राष्ट्रव्यापी सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का दूसरा चरण रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। लगभग 1300 किलोमीटर लंबी यह साइकिल यात्रा शौर्य, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर देश की राजधानी तक पहुंचेगी।
वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के दूसरे चरण की भव्य शुरुआत रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय स्मृति पार्क से की गई। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सेना के जवान, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, एनसीसी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। साइक्लोथॉन के माध्यम से युवाओं को वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का संदेश दिया गया। यह यात्रा न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि देशभर में एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का एक प्रेरणादायी अभियान भी है।
करीब 20 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट्स विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे और देशवासियों तक वीर बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *