सिल्ली में गूंज महोत्सव का शुभारंभ
20 दिसंबर को राज्यपाल करेंगे विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का लोकार्पण
विनोद बाबू के सपनों को सहेजने व सामाजिक पुनर्जागरण की पहल है गूंज : सुदेश महतो
रांची। झारखंड आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय गूंज सेवा, सम्मान सह सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में हुआ। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर उपस्थित रहे।
इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव सेवा, सम्मान और संस्कृति का संगम है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. विनोद बिहारी महतो जैसे महापुरुषों के सपनों के झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और सामाजिक पुनर्जागरण की दिशा में गूंज महोत्सव एक सशक्त प्रयास है। इससे झारखंड की लोक कला को नया आयाम मिलता है, वहीं युवाओं, महिलाशक्ति और किसानों के बीच से उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर भी प्राप्त होता है।
गूंज महोत्सव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है : प्रवीण प्रभाकर
झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन को दिशा दी थी। उनकी स्मृति में आयोजित गूंज महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सुदेश महतो के नेतृत्व में गूंज महोत्सव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और यहां आकर लोगों को एक अन




