विधायक कल्पना सोरेन ने संत जेवियर्स स्कूल के आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी में लिया हिस्सा

विधायक कल्पना सोरेन ने संत जेवियर्स स्कूल के आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी में लिया हिस्सा


माननीय विधायक कल्पना सोरेन ने आज रांची स्थित संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित आर्ट एवं साइंस एक्सहिबिशन (प्रदर्शनी) में शिरकत की।

इस अवसर पर विधायक ने बच्चों द्वारा बनाई गई रचनात्मक कृतियों और विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि –
“बच्चों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच ही आने वाले समय में राज्य और देश को नई दिशा देगी।”

विधायक ने स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों को भी ऐसे आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों को आत्मविश्वास और सृजनात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *