विजयादशमी पर एचईसी में भव्य रावण दहन समारोह हेतु राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रण
रांची में आगामी विजयादशमी पर्व के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को शाम 4:30 बजे शालीमार बाजार, एचईसी में भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समारोह समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
पुष्पगुच्छ भेंट कर आमंत्रण
समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे और अध्यक्ष संजीत यादव ने महामहिम राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक आमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर समिति के सदस्य राहुल तिवारी, विशाल कुमार सिंह, मेहुल दूबे, चारुबाला महतो, आसमा कुमारी एवं रूपा राव भी मौजूद रहे।
मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा, विजयादशमी अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। राज्यपाल जी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की भव्यता कई गुना बढ़ जाएगी। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।
समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने कहा, समिति इस आयोजन को भव्य बनाने में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। राज्यपाल जी का आना समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करेगा। यह आयोजन हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनेगा।”
भव्य तैयारियाँ
समिति ने बताया कि इस बार रावण दहन समारोह को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, ताकि विजयादशमी का यह पर्व आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश दे सके।

