वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम आज पीएम मोदी के साथ विशेष डिनर पर
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर एक विशेष डिनर में शामिल होगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे देश में खिलाड़ियों की जमकर सराहना हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी टीम की इस शानदार सफलता पर खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें देश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई देंगे। माना जा रहा है कि इस मौके पर पीएम मोदी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभव और संघर्ष की कहानियाँ भी सुनेंगे।
बीसीसीआई अधिकारियों और चयन समिति के सदस्यों के भी इस डिनर में शामिल होने की संभावना है।

