लोहरदगा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 45 बोतल बरामद — दुकानदार गिरफ्तार

लोहरदगा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 45 बोतल बरामद — दुकानदार गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के एक मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 बोतल अवैध शराब बरामद की और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को 2 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम लावागाई बड़काटोली स्थित सचीन जनरल स्टोर में चोरी-छुपे अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार कुडू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान के फ्रिज से विभिन्न ब्रांड की कुल 45 बोतल शराब बरामद की गई। जब्त शराब में बीयर और व्हिस्की की अलग-अलग ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक अजीत भगत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत भगत (पिता – श्यामदेव भगत), निवासी लावागाई बड़काटोली, थाना कुडू, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कुडू थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 03 फरवरी 2026 के तहत धारा 317(5)/292 BNS एवं 47(A) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
छापेमारी दल में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिन्हा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *