लातेहार में एसीबी की बड़ी कार्रवाई जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू ₹65,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पलामू भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को लातेहार में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला परिषद कार्यालय में तैनात बड़ा बाबू संतोष सिंह को ₹65,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
रंगेहाथ धराए बड़ा बाबू
एसीबी सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष सिंह एक फाइल के निपटारे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹65,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर एसीबी ने ट्रैप टीम गठित की और पूर्व निर्धारित योजना के तहत संतोष सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के कार्यालय और निजी आवास की भी तलाशी ली।

