ललमटिया में सूर्या हांसदा का शव बरामद
गोली के निशान के साथ मिला बीजेपी नेता सूर्या हांसदा का शव
गोड्डा: जिले के ललमटिया इलाके के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र से सूर्या हांसदा का शव बरामद किया गया है। सूर्या हांसदा बीजेपी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।
पुलिस के अनुसार, शव पर गोली के कई निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूर्या हांसदा का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है, जिनमें अडाणी कंपनी के वाहनों में आगजनी की साजिश भी शामिल है। उनकी मौत के पीछे के कारणों और संभावित आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सघन जांच में जुटी है।

