मुंबई : ‘देवों के देव महादेव ‘ में राम की भूमिका निभाने वाले और ‘बेहद’ सीरियल के एक्टर पीयूष सहदेव पर रेप का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीयूष की मेडिकल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसकी वजह से वह इस आरोप में दोषी करार दिए जा सकते हैं।
सोनी टीवी पर आने वाले चर्चित सीरियल ‘बेहद’ के एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर मॉडल बताई जाने वाली एक युवती ने ये आरोप लगाए हैं। मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। आ रही खबरों के मुताबिक पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप साबित हो गया है।
खबरों के मुताबिक एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी वजह से उनपर लगा आरोप सही साबित हो सकता है। पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 23 साल की एक महिला ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस समय भी एक्टर मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है।
फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं और इस मामले में बात करते हुए मेहर ने एक न्यूजपेपर को बताया कि वो अपने भाई और पापा के टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं है कि आखिर मामला क्या है। वहीं पीयूष की एक्स वाइफ का कहना था कि वे और पीयूष पिछले छह महीने से साथ नहीं हैं।
पिछले दिनों पीयूष उस समय चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दी थी। हैकर ने उनके अकाउंट से उनको दोस्तों को गाली भरे मैसेज किए थे।
बता दें कि पीयूष लाइफ ओके के सीरियल देवों के देव महादेव मेें भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं। इसी के साथ वो जीटीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन के में भी अहम रोल में दिखे थे।