रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यह उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 4 से 5 दिसंबर तक चलेगी


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यह उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 4 से 5 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर व्यापक चर्चा होगी।

यह यात्रा वर्ष 2021 के बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा मानी जा रही है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा के दौरान 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की रणनीति पर विमर्श करेंगे। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जो दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देंगे।

पुतिन की यह यात्रा भारत–रूस संबंधों को नई गति देने और वैश्विक मंच पर दोनों देशों की साझेदारी को और सशक्त करने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *