राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता रथ रवाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का लिया गया संकल्प

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता रथ रवाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का लिया गया संकल्प
रांची।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के शुभारंभ अवसर पर आज 03 जनवरी 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान का उद्देश्य जिले के नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग तथा नशे में वाहन चलाने से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना है।
“सीख से सुरक्षा” है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का थीम
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा—
“सड़क दुर्घटनाएँ जीवन एवं संपत्ति की क्षति का प्रमुख कारण बन रही हैं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का थीम ‘सीख से सुरक्षा’ है, जिसके तहत नागरिकों को यातायात नियमों की शिक्षा देकर दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों, कॉलेजों एवं बाजारों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *