रामगढ़ में ज्वेलरी दुकान में चोरी, चोरों ने तोड़ी सीलिंग, लाखों के गहने ले उड़े
बरकाकाना थाना क्षेत्र के भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर स्टेशन मोड़ के पास स्थित संगीता ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान की सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
सुबह जब दुकान खोली गई, तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरकाकाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ी है, जिसके कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर, गिरफ्तार किया जाएगा।

