रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप


राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड में आ गया।
सूचना के बाद कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं।
फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और साइबर सेल भी सक्रिय कर दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *