रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत जनवरी माह की पेंशन का भुगतान, 2.50 लाख से अधिक लाभुकों को मिला लाभ

रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत जनवरी माह की पेंशन का भुगतान, 2.50 लाख से अधिक लाभुकों को मिला लाभ
रांची:
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में जनवरी माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2 लाख 50 हजार 309 लाभुकों के बैंक खातों में 25 करोड़ 03 लाख 09 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है।
योजना अंतर्गत प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में 1,000 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इस भुगतान में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक शामिल हैं।
जनवरी माह में पेंशन योजना अनुसार लाभुकों की संख्या:
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 340
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 426
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,81,617
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47,988
स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना – 19,930
ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 08
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुकों के बैंक खाते का आधार से सीडिंग होना अनिवार्य है। जिन लाभुकों को अब तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे शीघ्र अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराएं।
इसके साथ ही सभी लाभुकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *