रांची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का तबादला
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी राकेश रंजन) के आदेश पर जारी अधिसूचना के तहत एक दर्जन से अधिक थाना और आउट पोस्ट (ओपी) प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।
एसएसपी ने इस बदलाव को प्रशासनिक सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया है।
रांची पुलिस ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपनी नई पदस्थापना पर योगदान दें।
महत्वपूर्ण थाने जैसे चुटिया, सदर, कोतवाली, कांके, नामकुम और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र शामिल हैं।
नई पोस्टिंग सूची के अनुसार, कई अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह फेरबदल आगामी त्योहारों और विधि-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण और समयोचित निर्णय है।
