रांची बीजेपी ऑफिस के पास दर्दनाक सड़क हादसा, इनोवा की टक्कर से बच्ची सहित 3 की मौत

रांची के हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय, रांची के पास आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक इनोवा कार द्वारा एक बाइक को टक्कर मारे जाने से एक मासूम बच्ची सहित 3 की मौत हो गई। मरने वालों में बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। मिली के अनुसार, बाइक पर सवार एक परिवार जा रहा था तभी अचानक तेज़ रफ्तार इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि बीजेपी ऑफिस के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था पहले से ही अव्यवस्थित है और प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *