रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण सुबह और रात के समय लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं जरूरतमंद लोग अलाव और आग का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग मोटे ऊनी कपड़े पहन रहे हैं, फिर भी कंपकंपी छूट नहीं रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार ठंड ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके के लोगों को हो रही है। कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम देखी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। शीत लहर के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *