रांची को मिली बड़ी सौगात,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया संस्थान का शुभारंभ, बिहार-झारखंड-ओडिशा-बंगाल को होगा सीधा फायदा

बिहार ,झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का पहली क्षेत्रीय कार्यालय रांची में…





महिला और बाल विकास की योजनाओं को मिला नया केंद्र, रांची बनेगा पूर्वी भारत का हब….

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की महिलाओं और बच्चों के विकास को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है…झारखंड की राजधानी रांची को मिली है एक बड़ी सौगात… यहां शुरू हुआ है सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का पहला क्षेत्रीय केंद्र…इस क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया… इस मौके पर रांची  से हटिया विधायक नवीन जायसवाल  समेत कई  लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए….

वही यह संस्थान पूर्वी भारत के चार राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में महिला, बाल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के संचालन और निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा….

सावित्रीबाई फुले के नाम पर बने इस संस्थान से उम्मीद की जा रही है कि यह पूर्वी भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए बदलाव और सशक्तिकरण का बड़ा केंद्र साबित होगा। रांची को मिली यह नई सौगात, पूरे क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *