रांची के JSCA स्टेडियम के बाहर टिकट की कालाबाजारी पर पुलिस की सख्ती, डांटा से भीड़ को किया खाली

रांची के JSCA स्टेडियम के बाहर टिकट की कालाबाजारी पर पुलिस की सख्ती, डांटा से भीड़ को किया खाली

रांची में 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर टिकट बिक्री तेज़ी पर है। JSCA स्टेडियम के टिकट काउंटरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। टिकट को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच कुछ लोग भारी भीड़ का फायदा उठाकर टिकटों की कालाबाजारी करने की कोशिश में जुट गए।

इसी दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और काउंटर के आसपास स्थिति को सामान्य कराया। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने जानकारी दी कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्टेडियम परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही अलग-अलग प्रवेश मार्ग और टिकट काउंटरों के पास सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *