यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद आज भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद आज भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
नई दिल्ली:
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (MBZ) आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह शेख मोहम्मद बिन जायद की भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी, जबकि बीते दस वर्षों में यह उनका पांचवां भारत दौरा है। यह लगातार उच्चस्तरीय यात्राएं भारत–यूएई संबंधों की गहराती मजबूती को दर्शाती हैं।
दौरे के दौरान राष्ट्रपति एमबीजेड की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *