मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025–26 के प्रथम मैच का उद्घाटन

रांची
मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025–26 के प्रथम मैच का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और रोमांचक मुकाबले का आनंद लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मैच को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। स्टेडियम में मौजूद भारी भीड़ झारखंड में हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह और खेल संस्कृति की मजबूत पकड़ को दर्शाती नजर आई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन से झारखंड में हॉकी खेल को नई गति मिलेगी और राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि युवा खिलाड़ी ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजनों से राज्य की खेल संस्कृति और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना पर विशेष ध्यान दे रही है।
यह आयोजन झारखंड की खेल नीति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *