tejasvi yadev

मुजफ्फरपुर: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज धरना देंगे तेजस्वी यादव

ख़बर बिहार

मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर राजद शनिवार को धरना देगा। धरना का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। धरना में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी दलों को न्योता भेजा गया है।

राजद का धरना प्रदर्शन शाम चार बजे शुरू होगा और 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 से 8 बजे तक कैंडिल मार्च होगा। धरना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेने वाले हैं। पार्टी के सभी विधायक और सांसद से धरना में शामिल होने को कहा गया है।

तेजस्वी के धरना प्रदर्शन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ मिला है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से धरना में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया-

दिल्ली के लोगों से अपील है कि हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए आज जंतर मंतर पर शाम 5 बजे जरूर आये।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के मसले पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। उनसे इस्तीफा मांगा। पत्र में लिखा है- यह घटना मानवीय इतिहास में शर्मनाक घटना है। संस्थागत रूप से इतना सब कुछ होता रहा लेकिन आश्चर्य है कि सरकार के एक भी तंत्र या सूत्र को इसकी जानकारी नहीं हुई। एक निजी संस्थान ने जब वहां हो रही गड़बड़ियों की रिपोर्ट दी, तो इसके 55 दिनों बाद तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि वे एफआईआर दर्ज करने जा रहे हैं, लेकिन मुख्य आरोपी का नाम प्राथमिकी में है ही। क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *