मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर पहुंचकर 218वें उर्स के अवसर पर परंपरा के अनुरूप चादरपोशी की।
मुख्यमंत्री ने दरगाह पर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली की दुआएं मांगी।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी लोग उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं। आज मैंने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर समस्त झारखंडवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।
कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। मुख्यमंत्री की इस चादरपोशी को एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक माना जा रहा है।



