मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आर्च बिशप हाउस में क्रिसमस उत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आर्च बिशप हाउस में क्रिसमस उत्सव में हुए शामिल

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया।

कार्यक्रम से पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर समाज में सौहार्द और सद्भाव को और मजबूत किया जा सकता है।

इस खुशी के मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *