मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंडर-14 राष्ट्रीय चैंपियन फुटबॉल टीम की भेंट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंडर-14 राष्ट्रीय चैंपियन फुटबॉल टीम की भेंट

झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेंट की; मुख्यमंत्री ने टीम को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा में राज्य की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम से मिले। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम के सहयोगियों को 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय खिताब जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा “झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी युवा प्रतिभा झारखंड का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *