मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान’ का शुभारंभ झारखंड की 25वीं वर्षगांठ पर 12 से 28 नवंबर तक राज्यभर में चलेगा जीवनदायिनी अभियान
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ किया।
यह अभियान राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने रक्तदान के बाद राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा —
“आपका दिया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। आइए, इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मानवता की इस सेवा को जनआंदोलन बनाएं।”
“रक्तदान अभियान के जरिए पूरा राज्य बनेगा जीवनदान का केंद्र”
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की 25वीं वर्षगांठ नए संकल्पों का प्रतीक है।
अब हमारा राज्य जीवनदान का केंद्र बनेगा।
राज्य में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी से जूझना न पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा —
“अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जिंदगी की सांसें थमनी नहीं चाहिए। यह हम सभी का नैतिक और मानवीय दायित्व है कि हम रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान दें।


