मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहाड़ी मंदिर समिति ने शिव बारात में शामिल होने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित महोत्सव में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया।


मुलाकात के दौरान महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *