मुख्यमंत्री सचिवालय, रांची की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आगामी 01 फरवरी 2026 को असम के टिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा स्थित बोरगोलाई फील्ड में आयोजित होने वाले “आदिवासी महासभा 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम की सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री रेजन होरो, उपाध्यक्ष डेविड तिर्की, उपाध्यक्ष अमरजीत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष ओरिया सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आदिवासी युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।


