मुख्यमंत्री से एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक ने की सौजन्य भेंट, दीक्षांत समारोह का निमंत्रण
हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।


उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। साथ ही मुख्यमंत्री को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बताया गया कि इस दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

