भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली:
भारत ने एक ऐतिहासिक आर्थिक उपलब्धि हासिल कर ली है। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है।
सरकार द्वारा जारी वर्षांत आर्थिक समीक्षा में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की यह उपलब्धि मजबूत घरेलू मांग, निरंतर आर्थिक सुधारों और तेज विकास दर का प्रत्यक्ष परिणाम है।
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी ढांचे में निवेश, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा, डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार और सेवा क्षेत्र की मजबूती ने भारत की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में सुधारों की गति बनाए रखते हुए भारत वैश्विक आर्थिक मंच पर और अधिक मजबूत भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
