भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ₹150 मूल्य का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
यह सिक्का और डाक टिकट सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की स्मृति में जारी किए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देशवासियों से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों और उनकी राष्ट्रीय एकता की भावना को अपने जीवन में उतारें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, विद्यार्थी, पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने “रन फॉर यूनिटी” को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि —
“एक भारत, श्रेष्ठ भारत — यही सरदार पटेल का सपना था, और यही हमारा संकल्प है।”

