भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे दिग्गज नेता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे दिग्गज नेता
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह प्रक्रिया भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न होगी।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नामांकन भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी मुख्यालय में व्यापक तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
राजनीतिक गलियारों में नितिन नबीन के नामांकन को भाजपा नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *