बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद 11 फरवरी को एक विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। “HOW’S THE JOSH!!” नाम के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।
कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 11 फरवरी को “HOW’S THE JOSH!! – Unlock Your Potential” शीर्षक से ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम में राज्य के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक जुड़ेंगे।
कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन और प्रशासनिक पदाधिकारी एस. द्वि. तिग्गा विद्यार्थियों को प्रेरक मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा तनाव से निपटने, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, आत्मअनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर विशेषज्ञ टिप्स साझा किए जाएंगे।
परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास को भी मजबूत करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे परीक्षा और भविष्य की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर

