बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के नामांकन वापसी की प्रक्रिया आज समाप्त, तेजस्वी यादव बन सकते हैं INDIA ब्लॉक के मुख्यमंत्री चेहरा !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के नामांकन वापसी की प्रक्रिया आज समाप्त, तेजस्वी यादव बन सकते हैं INDIA ब्लॉक के मुख्यमंत्री चेहरा !


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया आज (23 अक्टूबर) समाप्त हो जाएगी। इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है।

राजनीतिक हलचल के बीच, विपक्षी महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) की आज होने वाली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक चेहरा घोषित किया जा सकता है।

यदि ऐसा होता है, तो यह बिहार के चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव ला सकता है। तेजस्वी यादव पहले भी 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में उतरे थे और इस बार INDIA ब्लॉक के एकजुट मंच पर उनका चेहरा सामने लाना विपक्ष की प्रमुख रणनीति मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *