बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद दूसरे चरण की तैयारियां तेज, दिग्गज नेताओं की रैलियों से गरमाया सियासी माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद दूसरे चरण की तैयारियां तेज, दिग्गज नेताओं की रैलियों से गरमाया सियासी माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 64% से अधिक वोटिंग दर्ज होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। राज्यभर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं जारी हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहआरजेडी नेता तेजस्वी यादवकांग्रेस नेता राहुल गांधी, और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पहले चरण की उच्च वोटिंग के बाद दूसरे चरण में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। इस बार युवाओं और महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *