बिहार चुनाव का असर झारखंड में: गोड्डा में 11 नवंबर तक शराब दुकानें बंद, सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

बिहार चुनाव का असर झारखंड में: गोड्डा में 11 नवंबर तक शराब दुकानें बंद, सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव का असर अब झारखंड के सीमावर्ती जिलों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार से सटे गोड्डा जिले में प्रशासन ने चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और 11 नवंबर तक जिले में सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है ताकि बिहार में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

शराब की बिक्री पर रोक

गोड्डा जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि बिहार में मतदान की प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब की तस्करी या वितरण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इस अवधि में सभी देशी, विदेशी और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री, भंडारण या परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी

गोड्डा के महरगामा, बोआरीजोर, सुंदरपहाड़ी, बसंतराय और पीरपैंती बॉर्डर इलाकों में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं।
सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि बिहार में होने वाले चुनाव के दौरान झारखंड से कोई भी अवैध शराब, नगद या आपत्तिजनक सामग्री न जा सके।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए, और बॉर्डर पार करने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी भी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *