बालू घाट के लिए गैंगवार… भैरो सिंह गैंग का मोहम्मद राजन के नाम फायरिंग कर दी धमकी
राजधानी रांची के बुढमू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट से वसूली को लेकर कई आपराधिक गैंग आमने-सामने हो गए है। आपराधिक गैंग आलोक गिरोह छापर बालू पर अपना वर्चस्व कायम करने में लगा हुआ है। इसी को लेकर आलोक गिरोह की ओर से एक वीडियो वायरल किया गया है।
वायरल किये गए वीडियो में एक अपराधी जिसने हाथ में काबाईन लिया हुआ है वो फायरिंग करते हुए कहता है कि वो आलोक गिरोह का सदस्य है। उसका नाम भवानी सिंह है। यह कह रहा है कि अगर कोई भैरव सिंह की बात नहीं मानेगा तो उसका खोपड़ी खोलेंगे। कौन है मोहम्मद राजन उसको नहीं जानते है, अगर दम है तो बोलो सामने भेट करें। कही भी मिलेगा तो उसे मार देंगे।

