बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन, देश में शोक की लहर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन, देश में शोक की लहर
ढाका:
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं बेगम खालिदा जिया ने राजधानी ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में सुबह करीब 6 बजे, फज्र की नमाज के तुरंत बाद अंतिम सांस ली।
बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर फैलते ही पूरे बांग्लादेश में शोक की लहर दौड़ गई। बीएनपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। पार्टी मुख्यालय सहित देशभर में शोक सभाओं का दौर शुरू हो गया है।
बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति की एक प्रभावशाली शख्सियत थीं। उन्होंने दो बार देश की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति को दिशा दी। उनके नेतृत्व में बीएनपी ने कई अहम राजनीतिक संघर्षों का सामना किया।
उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। अंतिम संस्कार और राजकीय सम्मान को लेकर आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *