बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाया है।
2017 में हुए इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में यह फैसला सुनाया। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
आपको बता दें कि मार्च 2017 में धनबाद के कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नीरज सिंह समेत चार लोगों की मौत हुई थी।
इस मामले में संजीव सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था और वे लंबे समय तक जेल में भी रहे। लेकिन आज अदालत ने अपना निर्णय सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

