मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय कांके रोड में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गिरिडीह की मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बहा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा समेत समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।



