बजट 2026-27 से पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सीएम हेमन्त सोरेन को सौंपी बजट प्रति



रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति सौंप दी। बजट पेश किए जाने से पहले हुई इस औपचारिक प्रक्रिया को सरकार की महत्वपूर्ण प्रशासनिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आगामी बजट में राज्य के सामाजिक क्षेत्र, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की निगाहें टिकी हुई हैं।

अब सभी की नजरें विधानसभा में पेश होने वाले बजट पर हैं, जिससे आम लोगों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को क्या-क्या राहत और योजनाएं मिलेंगी, यह स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *