फ्लिपकार्ट ला रहा है Flipkart Plus, कस्टमर्स को मिलेगा Plus Coin

A Common myna sits next to the logo of India's e-commerce firm Flipkart installed on the company's office in Bengaluru, India April 12, 2018. REUTERS/Abhishek N. Chinnappa - RC112073F2E0

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट कस्टमर लॉयलटी प्रोग्राम Flipkart Plus लॉन्च करने की तैयारी में है. यह ऐमेज़ॉन प्राइम की तरह ही एक सर्विस है जिसे कंपनी 15 अगस्त को लॉन्च करेगी. फ्लिपकार्ट की इस नई सर्विस के तहत कस्टमर्स को फ्री डिलिवरी, जल्दी शिपिंग और सेल के दौरान प्रोडक्ट्स को पहले खरीदने का मौका मिलेगा.

ऐमेज़ॉन प्राइम के तहत भी कस्टमर्स को सेल के दौरान दूसरे यूजर्स से पहले ऐक्सेस मिलता है. इसी तरह फ्लिपकार्ट भी Flipkart Plus के जरिए ऐमेज़ॉन प्राइम से टक्कर ले सकता है.

 

फ्लिपकार्ट कस्टमर्स को हर ऑर्डर पर Plus Coin डिजिटल करेंसी  देगी. इसे यूजर्स फ्लिपकार्ट के अलावा मेक माई ट्रिप, बुक माई शो, ज़ोमैटो, हॉट स्टार और कैफे कॉफी डे पर यूज कर सकते हैं.

 

ऐमेज़ॉन प्राइम सर्विस के लिए कस्टमर्स को एक साल के लिए 999 रुपये देने होते हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इसके लिए यूजर्स से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लिए जाएंगे.

 

कंपनी ने कहा है कि यह कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम है और इसके तहत हमारे 100 मिलियन कस्टमर्स में से कोई भी क्वॉइन कमा कर फायदे और रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकता है.

 

फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्यान कृष्णमूर्ति ने कहा है, ‘हम भारतीय कस्मर्स कोकाफी करीब से समझते है .  हमने फ्लिपकार्ट प्लस को भारत का सबसे सम्मिलित कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम बनाया है और इस स्वतंत्रता दिवस पर इसे लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित हैं’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *